KGBV Application Form 2026: प्रिंसिपल, PGT, क्लर्क से लेकर चपरासी तक 54 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

KGBV Application Form 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी (Govt Job) की तैयारी कर रहीं महिलाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) ने वर्ष 2026 के लिए Teaching और Non-Teaching पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती अभियान विशेष रूप से महिला अभ्यर्थियों के लिए है और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है।

यह नियुक्तियां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर के अधीन संचालित आवासीय विद्यालयों में की जाएंगी। कुल 54 रिक्त पदों को भरा जाएगा और इच्छुक उम्मीदवार 18 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक अपना आवेदन निर्धारित पते पर भेज सकती हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती (KGBV Vacancy 2026) के तहत प्रिंसिपल, PGT शिक्षक, कंप्यूटर साइंस शिक्षक, लैब असिस्टेंट, क्लर्क, केयर टेकर, कुक, चपरासी और चौकीदार जैसे पद शामिल हैं।

पद का नामपदों की संख्या
प्रिंसिपल3
PGT शिक्षक (विभिन्न विषय)21
लैब असिस्टेंट9
क्लर्क3
केयर टेकर3
कुक (रसोइया)9
चपरासी3
चौकीदार3
कुल पद54

कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)

सभी पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी।

  • PGT: संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ बीएड अनिवार्य।
  • Computer Science Teacher: MCA, MSc Computer Science या BTech (Computer) डिग्री मान्य।
  • Lab Assistant: इंटरमीडिएट (Science) के साथ लैब तकनीक डिप्लोमा।
  • Clerk: कंप्यूटर ज्ञान और टाइपिंग जरूरी।
  • Cook, Peon, Chowkidar: न्यूनतम योग्यता कक्षा 8 पास।

आयु सीमा और सेवा शर्तें

प्रिंसिपल पद के लिए आयु 30 से 45 वर्ष निर्धारित है, जबकि अन्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष तय की गई है। अधिकतम सेवा आयु 60 वर्ष तक मान्य होगी।

नियुक्ति नियमित वेतनमान पर नहीं बल्कि मानदेय आधारित (Contract Basis) होगी। अनुबंध की अवधि 11 महीने 29 दिन की रहेगी, जिसे आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जा सकता है।

कितना मिलेगा मानदेय?

  • प्रिंसिपल: ₹30,000 प्रतिमाह
  • PGT/Computer Teacher: ₹22,000 प्रतिमाह
  • केयर टेकर: लगभग ₹24,000 प्रतिमाह
  • क्लर्क, लैब असिस्टेंट, चपरासी, चौकीदार: ₹6,000 से ₹12,000 प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

शिक्षण एवं तकनीकी पदों पर चयन मेरिट (Merit Based) के आधार पर होगा। हाईस्कूल से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन और प्रशिक्षण के अंकों को वेटेज दिया जाएगा।

कुक, चपरासी, चौकीदार और केयर टेकर जैसे पदों के लिए इंटरव्यू या स्किल टेस्ट लिया जाएगा। अंतिम चयन से पहले दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) अनिवार्य होगा।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

उम्मीदवार निर्धारित आवेदन पत्र भरकर आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्वयं सत्यापित प्रतियां संलग्न करें। आवेदन केवल रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा।

पता:
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश

लिफाफे पर संबंधित पद और विषय का नाम स्पष्ट रूप से लिखें। अंतिम तिथि के बाद या अधूरे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अगर आप उत्तर प्रदेश में महिला उम्मीदवार हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो KGBV Recruitment 2026 आपके लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

नोटिफिकेशन , आवेदन फॉर्म लिंक

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!