RRB Technician Admit Card 2026 Update: रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) की ओर से टेक्नीशियन ग्रेड-I और टेक्नीशियन ग्रेड-III भर्ती परीक्षा 6 मार्च 2026 से शुरू होने जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थी अब अपने एडमिट कार्ड (Admit Card) का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से पहले ही एग्जाम सिटी स्लिप (Exam City Slip) डेट वाइज जारी की जा रही है, जिससे उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर पा रहे हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि रेलवे टेक्नीशियन एडमिट कार्ड कब जारी होगा और इसे कैसे डाउनलोड किया जाएगा। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
कब जारी होगा RRB Technician Admit Card 2026?
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। चूंकि पहली परीक्षा 6 मार्च 2026 को आयोजित होगी, इसलिए जिन उम्मीदवारों का पेपर पहले दिन है, उनका प्रवेश पत्र 2 मार्च 2026 तक जारी किया जा सकता है।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 6000 से अधिक पद भरे जाएंगे, जिनमें टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6055 पद शामिल हैं। परीक्षा पहले 5 से 9 मार्च के बीच प्रस्तावित थी, लेकिन संशोधित शेड्यूल के अनुसार अब परीक्षा 6, 9, 10 और 13 मार्च को आयोजित होगी।
ऐसे करें RRB Technician Admit Card 2026 Download
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे –
- सबसे पहले अपने क्षेत्र की आरआरबी (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर विज्ञापन संख्या CEN 02/2025 को खोजें।
- वहां “RRB Technician Admit Card 2026 Download” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खुलने के बाद अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या चेक करें?
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपना नाम, पिता का नाम, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, सेंटर कोड, एग्जाम सेंटर का पता और जरूरी दिशा-निर्देश ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि नजर आती है तो तुरंत संबंधित आरआरबी से संपर्क करें।
परीक्षा पैटर्न और जरूरी सलाह
रेलवे टेक्नीशियन परीक्षा में जनरल अवेयरनेस (General Awareness), इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग (Intelligence & Reasoning), मैथ्स (Mathematics) और बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग (Basic Science & Engineering) से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी, इसलिए प्रश्नों का चयन सोच-समझकर करें।
विशेषज्ञों की सलाह है कि अब नए टॉपिक पढ़ने के बजाय रिवीजन पर फोकस करें और अधिक से अधिक मॉक टेस्ट (Mock Test) का अभ्यास करें।
एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहना चाहिए।