ECCE Educator Apply Online 2026: 10वीं-ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका, बिना अनुभव 281 पदों पर भर्ती शुरू

अगर आप (ECCE Educator) के रूप में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department), उत्तर प्रदेश में थर्ड पार्टी के माध्यम से कुल 281 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये भर्तियां अलग-अलग संस्थानों के जरिए बलरामपुर और कुशीनगर जनपद में की जाएंगी। खास बात यह है कि इन पदों के लिए अनुभव (Experience) आवश्यक नहीं है।

कुल पद और संस्थान

पहली भर्ती Ex Service Man and Young Man Security Services Sahakari Shram Savmvida Samiti Ltd द्वारा की जा रही है, जिसमें 131 पद निर्धारित हैं। वहीं दूसरी भर्ती VS Enterprises के माध्यम से 150 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दोनों ही भर्तियां Third Party के तहत होंगी।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना जरूरी है –

  • होम साइंस (Home Science) में न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन
  • नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT)
  • CT (Nursery)
  • डिप्लोमा इन प्री-स्कूल एजुकेशन (DPSE)
  • आरक्षित वर्ग को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट दी जाएगी। साथ ही डिप्लोमा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) से मान्यता प्राप्त होना चाहिए।

आयु सीमा और वेतन

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 10,313 रुपये वेतन दिया जाएगा। वेतन सीमा 10,001 से 20,000 रुपये के बीच तय की गई है।

आवेदन की अंतिम तिथि

बलरामपुर (131 पद) के लिए अंतिम तिथि: 01 मार्च 2026
कुशीनगर (150 पद) के लिए अंतिम तिथि: 26 फरवरी 2026

इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Short Details

पद का नामECCE Educator
कुल पद281
विभागबेसिक शिक्षा विभाग
भर्ती प्रकारThird Party
वेतन₹10,313 प्रतिमाह
न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष
अनुभवआवश्यक नहीं
कार्य स्थलबलरामपुर, कुशीनगर (UP)
योग्यताHome Science/NTT/DPSE

किन वर्गों के लिए मौका?

इन पदों पर पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। VS Enterprises द्वारा जारी भर्ती में विकलांग, भूतपूर्व सैनिक और खिलाड़ी वर्ग के अभ्यर्थियों को भी अवसर दिया गया है।

जो उम्मीदवार (Teaching Job) की तलाश में हैं और प्रारंभिक बाल शिक्षा (Early Childhood Care and Education) में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार अवसर है। आवेदन से पहले आधिकारिक निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और समय रहते फॉर्म भरें।

ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें

उत्तर प्रदेश ECCE Educator भर्ती का फॉर्म केवल सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन भरा जाता है। पहले Jobseeker रजिस्ट्रेशन करें, फिर प्रोफाइल में शैक्षणिक योग्यता, फोटो और दस्तावेज अपलोड कर 100% पूर्ण करें। इसके बाद Outsourcing Jobs में ECCE Educator खोजकर Apply करें और आवेदन की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

  • सेवायोजन पोर्टल पर Jobseeker Registration करें
  • लॉगिन कर प्रोफाइल 100% पूरा करें
  • योग्यता, फोटो और दस्तावेज अपलोड करें
  • Outsourcing/Private Jobs में ECCE Educator खोजें
  • अपने जिले की वैकेंसी पर Apply करें
  • आवेदन स्टेटस “Applied” जांचें
  • फॉर्म की प्रिंट/PDF कॉपी सुरक्षित रखें
Balrampur Apply OnlineClick Here
Kushinagar Apply OnlineClick Here

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!