12वीं पास के लिए सुनहरा मौका! Forest Guard-Forester के 157 पदों पर भर्ती, सिर्फ ₹100 फीस में सरकारी नौकरी

Forest Guard Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Bodoland Territorial Council (BTC) के केंद्रीय चयन बोर्ड (CSB) ने वन विभाग में फॉरेस्टर-I और फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard Recruitment 2026) के कुल 157 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती Kokrajhar, Assam क्षेत्र के स्थायी निवासियों के लिए है और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन (Online Apply) होगी।

इच्छुक अभ्यर्थी 15 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, क्योंकि सर्वर पर लोड बढ़ने से फॉर्म भरने में समस्या आ सकती है।

पदों का विवरण

पद का नामयोग्यताकुल पद
Forester-Iस्नातक (Graduation)47
Forest Guard12वीं पास (10+2)110
Total157

योग्यता (Eligibility Criteria) – देखें देखें कौन कौन लोग भर सकते फॉर्म

फॉरेस्टर-I पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (Bachelor Degree) होना अनिवार्य है। वहीं फॉरेस्ट गार्ड के लिए केवल 12वीं पास (Higher Secondary) उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे यह भर्ती युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है।

आयु सीमा (Age Limit)

1 जनवरी 2026 के अनुसार अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी:

वर्गआयु छूट
SC/ST5 वर्ष
OBC/MOBC3 वर्ष

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में चयन चार चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) होगी जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 26 किमी और महिला अभ्यर्थियों को 16 किमी पैदल दूरी 4 घंटे में पूरी करनी होगी।

दोनों पदों के लिए शारीरिक मानक (Physical Standard)

श्रेणीपुरुष लंबाईमहिला लंबाई
सामान्य वर्ग163 सेमी153 सेमी
अनुसूचित जनजाति (P)153 सेमी145 सेमी
छाती (Chest)माप
सामान्य79 सेमी
फुलाने पर84 सेमी

इसके बाद 100 अंकों की लिखित परीक्षा (MCQ Written Exam) आयोजित होगी। खास बात यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सफल उम्मीदवारों को 20 अंकों के इंटरव्यू (Interview) के लिए बुलाया जाएगा और अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट (Medical Examination) कराया जाएगा।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

वर्गशुल्क
General/OBC/MOBC₹150
SC/ST₹100

शुल्क का भुगतान UPI, Debit Card, Credit Card और Net Banking से किया जा सकेगा।

क्यों खास है यह भर्ती

कम शैक्षणिक योग्यता, कम आवेदन शुल्क और बिना नेगेटिव मार्किंग की परीक्षा के कारण यह भर्ती युवाओं के लिए शानदार अवसर मानी जा रही है। खासकर 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का आसान रास्ता साबित हो सकता है।

जो उम्मीदवार लंबे समय से Forest Department Job का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह मौका बेहद महत्वपूर्ण है। समय रहते आवेदन करना ही समझदारी होगी।

Quike LInks

Application OnlineClick Here
Notification PDFClick Here

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!