UP Lekhpal Cut Off 2025: मेंस के लिए 3.66 लाख अभ्यर्थी क्वालिफाई, जानें आपकी श्रेणी का कटऑफ कितना गया?

UP Lekhpal Cut Off 2025: यूपी लेखपाल भर्ती कट ऑफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC – Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission ) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 के लिए श्रेणीवार कटऑफ (Category-wise Cut Off) जारी कर दी है। आयोग द्वारा 26 फरवरी 2026 को जारी सूचना के अनुसार PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर (Normalized Score) के आधार पर अभ्यर्थियों को मेंस परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश में कुल 7,994 पदों को भरा जाना है। आयोग ने पदों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (Mains Exam) के लिए योग्य घोषित किया है। समान अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को भी मौका दिया गया है। इस तरह कुल 3,66,712 उम्मीदवार अब मेंस परीक्षा में शामिल होंगे।

मुख्य श्रेणियों की कटऑफ (Vertical Category Cut Off)

कटऑफ आंकड़ों से साफ है कि इस बार प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रही। सामान्य, ओबीसी, एससी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए समान कटऑफ निर्धारित की गई है, जबकि एसटी वर्ग के लिए अलग अंक तय किए गए हैं।

श्रेणीकटऑफ अंक
अनारक्षित (UR)55.12
अनुसूचित जाति (SC)55.12
अनुसूचित जनजाति (ST)47.50
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)55.12
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)55.12

अधिकांश श्रेणियों में 55.12 अंक पर चयन होना दर्शाता है कि इस बार मेरिट लिस्ट (Merit List) बेहद टाइट रही।

क्षैतिज श्रेणियों को मिला अलग लाभ (Horizontal Reservation)

क्षैतिज आरक्षण के तहत भी अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अंक तय किए गए हैं। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, दिव्यांगजन और भूतपूर्व सैनिक वर्ग शामिल हैं।

श्रेणीकटऑफ / स्थिति
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित38.63
दिव्यांगजन (HH)06.01
दिव्यांगजन (OH)52.97
भूतपूर्व सैनिक00.24
उत्कृष्ट खिलाड़ी01.01

महिला अभ्यर्थियों को उनकी मूल श्रेणी में निर्धारित सीटों के अनुसार शामिल किया गया है।

अब नजर मेंस परीक्षा की तारीख पर

लेखपाल के 7,994 पदों पर अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और आगे की चयन प्रक्रिया (Selection Process) के बाद होगा। मेंस परीक्षा की तिथि (Exam Date) और एडमिट कार्ड (Admit Card) से जुड़ी सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नियमित रूप से UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। अब सभी उम्मीदवारों की नजर मेंस एग्जाम डेट और फाइनल रिजल्ट (Final Result) पर टिकी है।

Leave a Comment

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!