SBI Fellowship 2026: देश के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। State Bank of India समूह की सामाजिक पहल SBI Foundation ने प्रतिष्ठित Youth for India Fellowship 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 13 महीने का फुल-टाइम (Full-time Fellowship) कार्यक्रम है जिसमें चयनित युवाओं को ग्रामीण भारत में विकास कार्यों से सीधे जुड़कर काम करने का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर (Apply Online) रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
यह फेलोशिप सिर्फ सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि लीडरशिप, मैनेजमेंट और जमीनी समस्याओं को समझने का वास्तविक अनुभव देती है। चयनित अभ्यर्थी ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-सरकारी संस्थाओं (NGO work experience) के साथ मिलकर प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।
फेलोशिप में मिलने वाली आर्थिक सहायता (Stipend + Grant)
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मासिक आर्थिक सहयोग दिया जाएगा ताकि रहने-खाने और प्रोजेक्ट खर्च की चिंता न रहे। सफलतापूर्वक पूरा करने पर 1.10 लाख रुपये का एकमुश्त अनुदान (Completion Grant) भी दिया जाएगा।
| लाभ | राशि |
|---|---|
| रहने व भोजन सहायता | ₹16,000 प्रति माह |
| परिवहन भत्ता | ₹2,000 प्रति माह |
| परियोजना व्यय | ₹2,000 प्रति माह |
| लर्निंग डेवलपमेंट सपोर्ट | ₹1,000 प्रति माह |
| बीमा सुविधा | उपलब्ध |
| कार्यक्रम पूरा होने पर | ₹1,10,000 अनुदान |
कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)
फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ये शर्तें पूरी करनी होंगी –
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) 4 अक्टूबर 2026 तक पूरा होना चाहिए।
- आयु 21 से 32 वर्ष (जन्म 4 अगस्त 1994 से 5 अक्टूबर 2005 के बीच)
- भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
इन शर्तों को पूरा न करने पर आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
जरूरी दस्तावेज (Documents Required)
ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे –
- 10वीं और 12वीं मार्कशीट
- ग्रेजुएशन मार्कशीट
- बायोडाटा (Resume/CV)
- फोटो और हस्ताक्षर स्कैन कॉपी
कैसे करें आवेदन? (Application Process)
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन (Online Registration) होंगे –
- सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया फेलोशिप प्रोग्राम के आधिकारिक वेबसाइट https://youthforindia.org/ खोलें।
- अब “Latest Fellowship 2026-27” विकल्प चुनें।
- अब ईमेल और मोबाइल से रजिस्ट्रेशन करें।
- अब OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।
- लॉगिन कर व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण भरें
- दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट सेव करें।
क्यों खास है यह फेलोशिप?
यह कार्यक्रम युवाओं को सिर्फ अनुभव नहीं देता, बल्कि करियर दिशा तय करने में मदद करता है। ग्रामीण प्रोजेक्ट्स पर काम करते हुए समस्या-समाधान क्षमता, टीमवर्क और नेतृत्व कौशल विकसित होता है। सामाजिक क्षेत्र (Social Sector Career) में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक मजबूत शुरुआत साबित हो सकती है।
जो उम्मीदवार सीखते हुए कमाना चाहते हैं और समाज में वास्तविक बदलाव लाना चाहते हैं, उनके लिए यह अवसर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
| SBI Fellowship 2026 Apply Online | Click Here |